1,395 हेक्टेयर में बढ़ेगी सिंचाई सुविधा
रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कांकेर जिले के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 4 करोड़ 15 लाख 31 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इससे क्षेत्र के लगभग 1,395 हेक्टेयर कृषि रकबे में सिंचाई की बेहतर और सुचारू सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय किसानों की फसलों की पैदावार में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
’लाभान्वित क्षेत्र’
यह राशि कांकेर जिले के विकासखण्ड-नरहरपुर अंतर्गत स्थित दुधावा सरोना नहर की अंजनी वितरक शाखा नहर के लाइनिंग एवं अन्य आवश्यक जीर्णाेद्धार व निर्माण कार्यों के लिए जारी की गई है। कांकेर जिला, विकासखंड नरहरपुर क्षेत्र लाभान्वित होंगे। इस परियोजना से दुधावा सरोना नहर की अंजनी वितरक शाखा नहर की लाइनिंग (पक्कीकरण) और अन्य मरम्मत/सुधार कार्य कराया जाएगा।
’1,395 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानी’
जल संसाधन विभाग द्वारा प्रस्तावित इन कार्यों के पूर्ण होने से नहर के अंतिम छोर (टेल एरिया) तक पानी का प्रवाह सुगम हो सकेगा। इससे क्षेत्र के लगभग 1,395 हेक्टेयर कृषि रकबे में सिंचाई की बेहतर और सुचारू सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय किसानों की फसलों की पैदावार में सुधार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

(Bureau Chief, Korba)




