रायपुर : तीन सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 4.4 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा जिले की तीन सिंचाई योजनाओं के विभिन्न कार्यों के लिए चार करोड़ चार लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत दी हैं। स्वीकृत कार्यों में विकासखंड दंतेवाड़ा के भैरमबंद जलाशय के नहर लाईनिंग एवं जीर्णाेद्धार कार्य के लिए एक करोड़ एक लाख 44 हजार रूपए, गामावाड़ा व्यपवर्तन का जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 55 लाख 54 हजार रूपए तथा डेगलरास जलाशय के कार्यों के लिए एक करोड़ 47 लाख 88 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से शुरू किया बकरी पालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से आटा चक्की खरीदकर शुरू किया स्वरोजगार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              रायपुर : मनरेगा से महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories