रायपुर : अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 5.74 करोड़ मंजूर

            रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ जिले के पुसौर नगर पंचायत में चार कार्यों के लिए पांच करोड़ 73 लाख 62 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संचालनालय द्वारा अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने पुसौर नगर पंचायत में बोरीडीपा चौक से कॉलेज तक सड़क निर्माण के लिए चार करोड़ आठ लाख 58 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-15 में रानीसागर तालाब के सौंदर्याकरण के लिए 86 लाख 40 हजार रुपए, पशु चिकित्सालय से गांधी चौक तक सौंदर्याकरण के लिए 51 लाख 85 हजार रुपए तथा तीन आर.सी.सी. नालियों के निर्माण के लिए 26 लाख 79 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

                          राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षारायपुर...

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          वर्चुअल बैठक में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ...

                          Related Articles

                          Popular Categories