रायपुर : लाथनाला व्यपवर्तन सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 75.37 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड सारंगढ़ के अंतर्गत लाथनाला व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 75 करोड़ 37 लाख 3 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से करीब 1964 हेक्टेयर क्षेत्र में क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories