रायपुर: बस्तर संभाग के मांझी और चालकियों के लिए 19.14 लाख रूपए का सम्मान निधि जारी…

        रायपुर: धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मंशानुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बस्तर संभाग के मांझी और चालकियों को सम्मान निधि प्रदान करने हेतु राशि 19.14 लाख रूपए का आबंटन जारी कर दिया गया है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा कलेक्टर, जिला-बस्तर को जारी किया गया है। जिसके तहत कार्यरत 64 मांझी हेतु 2000 रूपए मासिक मानदेय के दर से 15 लाख 36 हजार रूपए एवं कार्यरत 21 चालकी हेतु 1500 रूपए मासिक मानदेय के दर से 3 लाख 78 हजार रूपए कुल 19 लाख 14 हजार की राशि प्रदान किए जाएंगे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान ने बदली अस्लम खान की जिंदगी, पीएम आवास से मिला पक्का आशियाना

                प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण ने दिया सुरक्षित घर, सम्मान और...

                Related Articles

                Popular Categories