रायपुर : ‘खेत बचाओ अभियान’ से प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल

              कोरिया में गांव-गांव पहुंचे कृषि विशेषज्ञ

              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून 2026 तक देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिले के कृषि अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर किसानों को प्रशिक्षण, संवाद और खेत प्रदर्शन के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि प्राकृतिक खेती से न केवल उत्पादन लागत कम होती है, बल्कि भूमि की उर्वरता और जैव विविधता भी सुरक्षित रहती है। किसानों को यूरिया-डीएपी के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ-साथ एनपीके, एसएसपी, जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक और हरित खाद के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय पोर्टल लॉन्च, सरगुजा संभाग को मिला डिजिटल पहचान का नया मंच

                              संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने किया आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभरायपुर...

                              रायपुर : ओवररेटिंग मामले मे चार आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

                              छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories