रायपुर : ‘खेत बचाओ अभियान’ से बदली सोच

              रायपुर (BCC NEWS 24): कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों में टिकाऊ कृषि और संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के ग्राम पंचायत जामपारा के किसान धनीराम अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। धनीराम लगभग 15 एकड़ भूमि में खेती कर रहे हैं और इस वर्ष उन्होंने धान फसल के लिए वैज्ञानिक सलाह के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग किया है। उन्होंने 15 बोरी यूरिया, 9 बोरी डीएपी, 1 बोरी पोटाश, 1 बोतल एक्को तथा 1 यूनिट नैनो डीएपी का उपयोग किया है। किसान धनीराम का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर मिल रहे तकनीकी मार्गदर्शन से उन्हें उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग और खेती की लागत कम करने में मदद मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि अब वे रासायनिक उर्वरकों के साथ-साथ वैकल्पिक पोषक तत्वों और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार ‘खेत बचाओ अभियान’ का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती और संतुलित पोषण प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। 


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव

                              इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का...

                              रायपुर : स्वयं सहायता समूहों से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर

                              पोल्ट्री व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं विनयश्री, ‘लखपति दीदी’ बनने...

                              रायपुर : ओवररेटिंग मामले मे चार आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

                              छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories