रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : शांति बघेल को आयुष्मान भारत से मिला नया जीवन

        योजनांतर्गत मिली 1.72 लाख रुपए से अधिक की निःशुल्क उपचार सुविधा

        रायपुर (BCC NEWS 24): भारत सरकार द्वारा संचालित ‘आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ ग्रामीण अंचलों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ा संबल साबित हो रही है। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम भडि़सगांव की रहने वाली 58 वर्षीय शांति बघेल के जीवन में इस योजना ने उम्मीद की एक नई किरण जगाई है। शांति बघेल का लंबे समय से मधुमेह की बीमारी से पीडि़त रहने के कारण दैनिक जीवन अत्यधिक कष्टप्रद हो चुका था। उन्हें लगातार थकान, भारी कमजोरी, तेजी से घटते वजन और सांस फूलने जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ता चला गया। इस कठिन समय में गांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने उनकी रूटीन जांच की और स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्हें तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनके आवश्यक रक्त परीक्षण, एक्स-रे, ईएसआर, सीबीसी और बलगम की विस्तृत जांच की गई, जिसमें श्एक्स्ट्रा पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिसश् (टी.बी.) की पुष्टि हुई।

        रोग की पहचान होते ही उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर समुचित चिकित्सा शुरू की गई। इस पूरे उपचार का कुल खर्च एक लाख 72 हजार 540 रुपए आया, जिसे आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क वहन किया गया। समय पर सही इलाज मिलने से अब शांति बघेल पूरी तरह स्वस्थ और आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जी रही हैं। उन्होंने अपनी इस नई जिंदगी के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ शासन, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदी के प्रति हृदय से आभार जताया है, साथ ही आम जनता को भी यह संदेश दिया है कि किसी भी बीमारी को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच कराएं और आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।



                Hot this week

                रायपुर : चित्रों और भाषणों में साकार हुआ विद्यार्थियों का ‘विकसित भारत’ का सपना

                सेवा, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेशरायपुर (BCC...

                रायपुर : राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

                अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों...

                Related Articles

                Popular Categories