रायपुर : अंत्योदय राशन कार्ड से सुषमा के परिवार को मिली खाद्य सुरक्षा

        रायपुर (BCC NEWS 24): बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के ग्राम पंचायत तीरथगढ़ निवासी श्रीमती सुषमा के परिवार को अंत्योदय राशन कार्ड मिलने से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। पहले बाजार से महंगा चावल खरीदने के कारण परिवार के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अब अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से उन्हें प्रतिमाह 35 किलो चावल, 2 किलो नमक, 2 किलो चना, 2 किलो गुड़ और 1 किलो शक्कर मिल रही है नियमित रूप से राशन सामग्री मिलने से परिवार के भोजन की चिंता कम हुई है और घरेलू खर्च में भी राहत मिली है। फोर्टिफाइड चावल सहित उपलब्ध खाद्य सामग्री से परिवार को पोषण संबंधी लाभ मिल रहा है। सुषमा बताती हैं कि अब उनके परिवार को राशन के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। सुषमा ने अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।



                Hot this week

                रायपुर : राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

                अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों...

                रायपुर : श्रीनिका ने कथक प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

                कथक की उभरती प्रतिभा ने कम उम्र में बनाई...

                Related Articles

                Popular Categories