रायपुर : स्ट्रीट वेंडर्स को 15-50 हजार रुपये तक ऋण सुविधा

        18 जून को स्वनिधि कैंप

        रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत कोरिया जिले में पथ विक्रेताओं के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत सरकार के निर्देशानुसार 1 जून से 30 जून 2026 तक चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 18 जून को नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में स्वनिधि कैंप का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री तरुण कुमार एक्का ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। कैंप में पात्र हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार रुपये, 25 हजार रुपये तथा 50 हजार रुपये तक के चरणबद्ध ऋण के लिए आवेदन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूपीआई, क्यूआर कोड सुविधा और अन्य वित्तीय सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, श्रमिक पंजीयन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने सभी पात्र पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे इस कैंप में शामिल होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाएं।



                Hot this week

                ​रायपुर : 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

                कठिन समय में कानतु राम के परिवार का संबल...

                Related Articles

                Popular Categories