रायपुर : छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य देश में सर्वाधिक

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा है। विभाग केवल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पत्तों की खरीदी करता है। कटे-फटे और निम्न गुणवत्ता के पत्ते रिजेक्ट किए जाते हैं। यह जानकारी प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने दिया है

              रिजेक्ट पत्तों का विक्रय वैध

              प्रबंध संचालक  छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर ने बताया कि रिजेक्ट तेंदूपत्तों पर संग्राहकों का स्वामित्व है। वे अपनी वनोपज को निजी स्तर पर बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। यह वैध व्यापारिक प्रक्रिया है, इसे श्तस्करीश् नहीं कहा जा सकता।

              तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य सुचारु रूप से संचालित

              18 मई 2026 तक सुकमा में 84 हज़ार 382 मानक बोरा यानी लक्ष्य का 77.84ः संग्रहण हो चुका है। कोन्टा क्षेत्र की 5 समितियों में 100ः से अधिक संग्रहण हुआ है। राज्य में कुल 11.64 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। 46 हज़ार 625 संग्राहक जुड़े हैं, जो पिछले वर्ष से अधिक है।

              निगरानी जारी

              ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में वन विभाग की सघन गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग जारी है। अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है।

              पत्ते सड़ने का आरोप गलत

              कोरिरास सहित किसी भी फड़ में तेंदूपत्ता सड़ने या दीमक लगने की स्थिति नहीं है। संग्रहण प्रक्रिया पारदर्शी है और भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

                              जनभागीदारी, सांस्कृतिक संरक्षण और योजनाओं की पहुंच पर दिया...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जीवन सुरक्षा का मजबूत आधार

                              श्याम नारायण दत्ता ने आयुष्मान कार्ड को बताया ‘संजीवनी...

                              रायपुर : केवई नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              9 हाईवा और चैन माउंटेन मशीन जब्तरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories