रायपुर : घुघवा समाधान शिविर में तारकेश्वरी को तुरंत मिला लर्निंग लाइसेंस

        रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में लोगों के लिए समाधान और सुविधा का नया केंद्र बन रहा है। जिन समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत घुघवा एवं ग्राम पंचायत ढौर में समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। पहले लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए बार-बार परिवहन कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। कई लोगों को लाइसेंस नहीं होने के कारण वाहन चलाते समय पुलिस कार्रवाई का डर भी सताता रहता था।

        ग्राम पंचायत घुघवा समाधान शिविर में पहुंचे श्रीमती तारकेश्वरी बहादुर ने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि शासन की इस पहल से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। घर के द्वार पर ही सुविधा मिलने से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories