Monday, March 2, 2026

              रायपुर: मुख्यमंत्री को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की रथयात्रा में शामिल होने का मिला आमंत्रण…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष श्री राधेश्याम विभार के नेतृत्व में आए उत्कल महासभा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को आगामी 20 जून को  राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी के रथयात्रा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में आमंत्रण हेतु उत्कल महासभा रायपुर के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर श्री श्यामलाल कुलदीप, श्री लक्ष्मण बघेल, श्री राजू दुर्गा, श्री अजय नन्द सहित उत्कल महासभा रायपुर के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

                              रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories