रायपुर: आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के पद हेतु तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक…

            रायपुर: राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में प्रशिक्षण अधिकारी के पद हेतु तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थी 18 सितम्बर से 20 सितम्बर 2023 रात्रि 11.59 तक पोर्टल पर लॉगिन कर सम्मिलित हो सकते हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थी जो संचालनालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित श्रेणीवार कटऑफ अंक के अंदर आते हैं, वे सभी निर्धारित तिथि एवं समय तक ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग लेकर पदस्थापना हेतु संस्था का विकल्प दे सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी किसी पद के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों को नहीं भरता है तो उसके द्वारा भरी गई अंतिम संस्था के पश्चात् उपलब्ध अन्य विकल्पों को पोर्टल द्वारा रेन्डमली भर दिया जावेगा। सभी अभ्यर्थियों को अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories