रायपुर : समय पर खाद और केसीसी ऋण से मजबूत हुई किसानों की उम्मीद

        सुरदा के किसान धनेंद्र वैष्णव ने जताया शासन के प्रति आभार

        रायपुर (BCC NEWS 24): किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण और कृषि आदान उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। समय पर वित्तीय सहायता और कृषि आदानों की उपलब्धता से  मुंगेली जिले के किसानों का खेती के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है। जिले के ग्राम सुरदा के किसान धनेंद्र वैष्णव ने बताया कि वे 03 एकड़ 31 डिसमिल भूमि में धान की खेती कर रहे हैं। इस वर्ष उन्हें खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। समय पर खाद उपलब्ध होने से धान की फसल की बुवाई और अन्य कृषि कार्य सुचारु रूप से संपन्न हुए, जिससे वे संतुष्ट हैं। खेती के लिए उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से 60 हजार रुपये का ऋण समय पर प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने कृषि कार्यों की तैयारी सहजता से की और आवश्यक कृषि आदान की व्यवस्था कर सके। किसान धनेंद्र वैष्णव ने कहा, केसीसी के माध्यम से समय पर ऋण मिलने और बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध होने से खेती करना आसान हुआ है। इसके लिए उन्होंने शासन की व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



                Hot this week

                रायपुर : लोईंग में शुरू हुआ 10 बिस्तर जिला नशा मुक्ति केंद्र

                नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास...

                रायपुर : हल्दी की खेती से बढ़ रही फसल विविधता, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

                मसाला क्षेत्र विस्तार प्रोत्साहन योजना से प्रदेश में 1300...

                रायपुर : धरमजयगढ़ में बाजार अधोसंरचना को मिलेगा नया विस्तार

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों...

                Related Articles

                Popular Categories