रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा आयोजित अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) कौशल परीक्षा 18 सितंबर को

        रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) के एक पद एवं वाहन चालक के एक पद के लिए 17 फरवरी 2024 को लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में अनुवादक (हिन्दी से अंग्रेजी) पद के अगले चरण की कौशल परीक्षा में शामिल होने हेतु अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सभागार में किया जाएगा। वाहन चालक पद के अगले चरण की कौशल परीक्षा में शामिल होने हेतु अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

        द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा के आयोजन हेतु स्थान, समय संबंधी सूचना अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को पृथक से प्रवेश पत्र के माध्यम से प्रदाय किया जाएगा, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की अधिकारिक वेबसाईटhttps://cgslsa.gov.in/में अपलोड किया जाएगा। समस्त अहर्ता/उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे इस प्राधिकरण के अधिकारिक वेबसाईट का सतत् रूप से अवलोकन करते रहें, जिससे कौशल परीक्षा हेतु निर्धारित समय से अवगत हो सकें।



                Hot this week

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : सेवा की कहानी : गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल

                मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए...

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                Related Articles

                Popular Categories