रायपुर : रेत उत्खनन मामले में दो चैन माउंटेन जब्त

              रायपुर (BCC NEWS 24): राजिम और छुरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन गरियाबंद ने कार्रवाई करते हुए दो चैन माउंटेन मशीनें जब्त की हैं।  जानकारी के अनुसार, 24 मई को ग्राम पितईबंद में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर जांच के दौरान एक चैन माउंटेन मशीन को मौके से पकड़ा गया। मशीन को आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत पितईबंद के सरपंच की अभिरक्षा में सौंपा गया है। वहीं 25 मई को ग्राम नागझर में कार्रवाई करते हुए एक अन्य चौन माउंटेन मशीन जब्त कर थाना फिंगेश्वर में रखा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन से सुनी जन-आवाज़, जननी सुरक्षा योजना की लंबित राशि मिली

                              सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समयबद्ध निराकरण, हितग्राही को...

                              Related Articles

                              Popular Categories