RAIPUR : ATM से पैसे निकालते हुए 2 युवक भिड़े, पहले पैसे निकालने पर विवाद, एक ने फोड़ा सिर; दूसरे ने नाखून से खरोंचा

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में एटीएम से पैसे निकालने के दौरान दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों के बीच मारपीट पैसे पहले निकालने को लेकर हुई। इसमें एक युवक ने दूसरे का सिर फोड़ दिया, तो वहीं दूसरे ने नाखूनों से युवक के शरीर पर खरोंच दिया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में दोनों पक्षों ने FIR दर्ज करवाई है।

              इस मामले में पहली FIR श्याम नगर के रहने वाले विनय पांडे ने करवाई। उन्होंने बताया कि वो बुधवार की रात साढ़े 10 बजे के करीब पैसे निकालने के लिए श्याम नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम गए हुए थे। वे पैसे निकाल ही रहे थे, तभी निखिल मेघानी नाम का युवक नशे की हालत में आया। उसने पहले पैसे निकालने को लेकर विवाद किया, फिर अश्लील गालीगलौज करने लगा। उसने विनय को गर्दन के पास नाखूनों से खरोंच दिया।

              इस मामले में दूसरी FIR निखिल मेघानी ने करवाई। उसने पुलिस को बताया कि वो ATM से पैसे निकाल रहा था, तभी विनय पांडेय ने मेरा पैसा फंस गया है बोला। फिर उसने लेट हो रहा है, कहते हुए अश्लील गाली देनी शुरू कर दी। दोनों के बीच विवाद बढ़ा, तो विनय ने मुक्के से मारते हुए निखिल का सिर फोड़ दिया। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              धोवाताल बना मॉडल गांव, गौठान से चमकी किस्मतरायपुर (BCC...

                              रायपुर : राजस्व निरीक्षक और पटवारी निलंबित

                              फसल क्षति मुआवजा निर्धारण में लापरवाही बरतने का मामला रायपुर...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              Related Articles

                              Popular Categories