रायपुर : हसलनार में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन

              रायपुर (BCC NEWS 24): जल संरक्षण को बढ़ावा देने कोंडागांव के हसलनार ग्राम पंचायत में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। गांव की महिलाओं, स्वसहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्यों ने इसमें सक्रियता और उत्साह से भागीदारी की। महिलाओं को इस दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम जल स्वच्छता समिति, स्वसहायता समूहों तथा जल वाहिनी से जुड़ी महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

              जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता लाने तथा इन कार्यों में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने हसलनार में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प एवं शपथ लिया। कोंडागांव जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती यशोदा रामचंद्र कश्यप, जनपद सदस्य श्री रामनाथ नाग, श्री पवन कुमार कोर्राम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता श्री अजय कुमार टोप्पो, हसलनार की सरपंच श्रीमती सत्यवती कश्यप और उप सरपंच श्री नीलचंद बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।


                              Hot this week

                              रायपुर : कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित

                              स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार...

                              रायपुर : श्रम निरीक्षक लक्ष्मण सिंह मरकाम निलंबित

                              निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में निलंबितरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories