Tuesday, February 24, 2026

              रायपुर : स्वस्थ बचपन की दिशा में वजन त्यौहार सशक्त पहल

              रायपुर (BCC NEWS 24): बलरामपुर जिले में बच्चों के समग्र स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार हेतु कलेक्टर के मार्गदर्शन में ‘वजन त्यौहार’ का सफल आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन कर उनके पोषण स्तर का आकलन किया जा रहा है।

              स्वस्थ बचपन की दिशा में वजन त्यौहार सशक्त पहल

              अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं घर-घर संपर्क कर पालकों को जागरूक करते हुए बच्चों को केंद्र तक ला रही हैं। वजन के आधार पर बच्चों को सामान्य, मध्यम कुपोषित एवं गंभीर कुपोषित श्रेणियों में चिन्हांकित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर अतिरिक्त पोषण, चिकित्सकीय परामर्श एवं विशेष देखभाल उपलब्ध कराई जा सके।

              इस अवसर पर माताओं को सुपोषण, संतुलित आहार, स्तनपान, टीकाकरण एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। कुपोषण की आशंका वाले बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं पूरक पोषण आहार से जोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने पालकों से बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र अवश्य लाने की अपील की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महासमुंद में 09 बोरी गुटखा जब्त

                              खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : दिव्यांगजनों को मिला बायोनिक कृत्रिम हाथ

                              आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदमरायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : अवैध वनोपज परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

                              साल एवं सागौन चिरान जब्तरायपुर (BCC NEWS 24): वन...

                              Related Articles

                              Popular Categories