RAIPUR : गाड़ी टकराने पर लाठी-डंडे से बेदम पिटाई, सास ने कहा- आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए दामाद-बेटी को पीटा

          RAIPUR: राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ सोसाइटी में गाड़ी टर्न करने के दौरान टकराने पर एक युवक की लाठी-डंडे से बेदम पिटाई हो गई। वीडियो में आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करते दिख रहे हैं। उन्होंने बीच बचाव करने आई युवक की पत्नी और सास पर भी हमला कर दिया।

          इस मारपीट में दामाद, बेटी और सास तीनों के शरीर में चोट आई है। सास ने शुक्रवार को मारपीट की शिकायत डीडी नगर थाने में की। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

          कार में सवार अभय सिंह, बबलू सिंह और अजीत सिंह मारपीट करते हुए।

          कार में सवार अभय सिंह, बबलू सिंह और अजीत सिंह मारपीट करते हुए।

          क्या है पूरा मामला

          रायपुरा के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की रहने वाली बलविंदर कौर ने शुक्रवार को FIR दर्ज करवाई कि उनका दामाद त्रिलोचन सिंह अपनी दुकान से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान इंद्रप्रस्थ के फेस-2 के पास सामने से कार में सवार अभय सिंह, बबलू सिंह और अजीत सिंह आ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों की गाड़ी आपस में टकरा गई।

          मारपीट के बाद आसपास कई लोग भी जुट गए और तमाशबीन बने देखते रहे।

          मारपीट के बाद आसपास कई लोग भी जुट गए और तमाशबीन बने देखते रहे।

          आरोपियों ने महिलाओं को भी पीटा

          गाड़ी टकराने के बाद तीनों आरोपी गाड़ी से उतर गए। उन्होंने त्रिलोचन सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की शुरू कर दी फिर उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। दामाद से मारपीट की बात सास को पता चली तो वो अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने महिलाओं पर भी हाथ उठाया।

          FIR के मुताबिक, आरोपियों ने डंडे से तीनों की पिटाई कर दी। इस मारपीट में त्रिलोचन के पैर, आंख और माथे में चोट आई है वहीं दोनों महिलाओं के शरीर में कुछ जगह चोटे लगी है। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।

          थाने में FIR दर्ज

          इस मामले में डीडी नगर पुलिस में बलविंदर कौर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के तहत शिकायत कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे पूछताछ कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्थानीय संसाधन और महिलाओं के कौशल से बन रही आकर्षक राखी

                    राखी त्यौहार को लेकर तैयार हैं लोकल उत्पादरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध

                    वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक आयोग में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

                    न्यायमूर्ति आई.एस. उबोवेजा ने किया ध्वजारोहणरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    Related Articles

                    Popular Categories