रायपुर : मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें – राज्यपाल डेका

        • राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

        रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें।

        इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक छत्तीसगढ प्रशासनिक अकादमी श्री टी सी महावर, प्रशिक्षण निदेशक श्रीमती सीमा सिंह सहित परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री फड़तरे अनिकेत अशोक सहायक कलेक्टर जशपुर, श्री अरविंद कुमारन टी. सहायक कलेक्टर बिलासपुर, श्री अक्षय डोसी सहायक कलेक्टर रायगढ़, श्री क्षितिज गुरभेले सहायक कलेक्टर कोरबा और श्री विपिन दुबे सहायक कलेक्टर जिला बस्तर उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित

                मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले...

                रायपुर : कांगेर घाटी के सुरम्य अंचल में विकास की दस्तक

                ’दरभा के कोलेंग तक श्मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजनाश्...

                रायपुर : महानदी में बढ़ते जलस्तर से प्रभावित गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                पड़ीगांव और सूरजगढ़ में ग्रामीणों से की मुलाकात, स्वास्थ्य...

                रायपुर : बच्चों ने रंगों और शब्दों में उकेरा ‘विकसित भारत’ का सपना

                सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला एवं...

                रायपुर : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद

                मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान...

                Related Articles

                Popular Categories