Wednesday, February 11, 2026

            40 साल की महिला से रेप… पारिवारिक कार्यक्रम में शिक्षक ने वारदात को दिया अंजाम, पीड़िता को आरोपी ने डराया धमकाया भी

            पारिवारिक कार्यक्रम में शिक्षक ने वारदात को दिया अंजाम, पीड़िता को आरोपी ने डराया धमकाया

            गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में 40 वर्षीय महिला से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला आरोपी महिला का रिश्तेदार है, जो पहले माध्यमिक शाला में पदस्थ था। पुलिस ने आरोपी तेरसूराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला पेंड्रा के कोटमी चौकी क्षेत्र का है।

            मिली जानकारी के मुताबिक एक पारिवारिक कार्यक्रम में महिला से दुष्कर्म किया। महिला लोक लाज के डर से घर वालों को घटना की जानकारी नहीं दी थी। महिला को आरोपी तेरसूराम चौधरी ने डराया धमकाया भी था। इसके कुछ दिनों बाद महिला ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

            पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया।

            पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया।

            महिला को डरा-धमकाकर किया रेप

            पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी तेरसूराम चौधरी पेशे से शिक्षक है। वह पीड़ित महिला का रिश्तेदार भी है, जिसका महिला के घर में पहले से ही आना-जाना था। आरोपी ने महिला को डराकर वारदात को अंजाम दिया था।

            आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

            पुलिस ने बताया कि रेप के आरोप में तेरसूराम चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          Related Articles

                          Popular Categories