शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप… फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, आरोपी पानीपत से पहुंचा कांकेर, फिर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया; गिरफ्तार

        कांकेर: जिले में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पहले नाबालिग से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, जिस पर एसपी शलभ सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम गठित कर नाबालिग की तलाश में रवाना किया।

        मोबाइल लोकेशन और नाबालिग की कॉल डिटेल के माध्यम से साइबर सेल ने जानकारी दी कि लड़की ने हरियाणा के पानीपत निवासी आशीष राय (33 वर्ष) से लगातार लंबी-लंबी बातचीत की है। जिसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली और हरियाणा में 5 दिनों तक दोनों की तलाश की। मोबाइल लोकेशन के आधार आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिग लड़की को भी उसके पास से सकुशल बरामद कर लिया है।

        पूछताछ में नाबालिग ने युवक के द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की बात बताई है। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

        फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर भगा ले गया था युवक

        पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि नाबालिग की पहचान युवक से एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी, जिसके बाद से दोनों के बीच बातचीत जारी थी। आरोपी इसी बीच पानीपत से कांकेर के पखांजूर पहुंचा और नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वो शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। फिलहाल नाबालिग लड़की का रेस्क्यू कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।



                Hot this week

                ​रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज

                बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा​रायपुर...

                Raipur : बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा – विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल...

                Related Articles

                Popular Categories