घर में घुसकर महिला से रेप और मारपीट…. पति को भी जमकर पीटा, दोनों को दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

            धमतरी: जिले में शादीशुदा महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला और उसके पति के साथ जमकर मारपीट भी की थी। पुलिस ने आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के मुताबिक, 28 मई को कुरुद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला घर में अकेली थी। उसी समय आरोपी हरीश सेन उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और जान से मारने की धमकी देकर उसका रेप किया। इस दौरान पीड़िता का पति भी घर पहुंचा, तो उसने ये देखकर शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे भी पकड़ लिया और दोनों पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

            इसके बाद रेप पीड़िता महिला अपने पति के साथ कुरूद थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। मंगलवार को आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी हरीश सेन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 450, 376, 506, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories