रिटायर्ड टीचर ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव… रात को बाथरूम गया, फिर लौटा ही नहीं; लकवा की बीमारी से परेशान था

              बलौदाबाजार: जिले में एक रिटायर्ड टीचर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वह रात को बाथरूम जाने निकला था। फिर लौटा ही नहीं। फंदे पर लटका हुआ उसका शव मिला है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड टीचर लकवा की बीमारी से परेशान था। आखिरकार उसने अब जान दे दी है। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

              गिधपुरी निवासी भुवन लाल (62) पेशे से शिक्षक था और 2 महीने पहले ही रिटायर हुआ था। रोज की तरह वह शुक्रवार रात को खाना खाकर कमरे में सोने के लिए गया था। इसी बीच देर रात 2 बजे वह बाथरूम जाने निकला था। फिर लौटा ही नहीं है। कुछ देर तक जब वह नहीं लौटा, तब उसकी पत्नी उसे देखने बाथरूम गई थी। वहां बाथरूम के सामने उसका शव फंदे पर लटका हुआ था।

              यह देखने के बाद महिला ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर आस-पास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतार लिया। जिसके बाद शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल भुवन लाल ने ऐसा क्यों किया। इस बात का पता नहीं चल पाया है।

              4 साल से परेशान था

              पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि भुवन लाल लकवा की बीमारी से परेशान था। 4 साल से वह बीमारी से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories