सड़क हादसा… युवक की मौत; तेज रफ्तार ट्रेक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, महिला की हालत गंभीर

              बलौदाबाजार: बलौदाबाजार में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे चला गया। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

              जानकारी के मुताबिक, मंजीत मनहरे(25) अपनी किसी रिश्तेदार के साथ रविवार को कहीं जा रहा था। वो बाइक में महिला रिश्तेदार के साथ घर से निकला था। दोनों अभी रवान गांव अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है।

              बताया गया तेज रफ्तार ट्रक ने सीधे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। युवक रोड पर गिरा। उसके सिर से काफी खून बह गया था। इस वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि महिला भी घायल हुई है। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जम हो गई। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

              उधर ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग निकला है। गाड़ी रोड किनारे चले गई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।


                              Hot this week

                              डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का होगा अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन

                              डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में विकास कार्यों की...

                              रायपुर : खेती में डिजिटल क्रांति की नई उड़ान

                              एग्रीस्टेक परियोजना से किसानों को तकनीकी ताकत, छत्तीसगढ़ को...

                              BREAKING: ट्रम्प की ईरान पर समुद्री नाकाबंदी शुरू, कहा- टोल देने वाले को होर्मुज पार करने की इजाजत नहीं

                              तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ...

                              रायपुर : पीएमजीएसवाई के कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु अप्रैल में राष्ट्रीय टीम करेगी दौरा

                              कांकेर, कोरबा, सरगुजा, कोण्डागांव का राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक करेंगे...

                              Related Articles

                              Popular Categories