रेलवे ट्रैक पर गिरी चट्‌टान, ट्रेनें रद्द… 12 जुलाई तक किरंदुल-विशाखापट्टनम मार्ग बंद, मलबा हटाने में जुटे अफसर, भारी बारिश से हुई लैंडस्लाइड

              जगदलपुर: ओडिशा में भारी बारिश के चलते केके रेल लाइन पर लैंडस्लाइड हो गया। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग 12 जुलाई तक बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि, ओडिशा के अरकू स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर चट्टान टूट कर गिर गई है। जिससे अब छत्तीसगढ़ के किरंदुल से जगदलपुर होते हुए विशाखापट्टनम जाने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि, केके रेल लाइन पर दौड़ने वाली कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

              रेलवे के अफसरों ने बताया कि, अरकू रेलवे स्टेशन के नजदीक चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालु के बीच लैंडस्लाइड हुआ है। सोमवार की देर शाम बड़ी-बड़ी चट्टानें टूटकर पटरी पर गिर गई। जिसकी वजह से मार्ग बाधित हो गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही अफसर खुद एक्सीडेंट रिफिल ट्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। रात से ही मार्ग बहाल करने का काम किया जा रहा है। अफसरों की मानें तो इस काम में 24 घंटे का वक्त लग सकता है।

              रेलवे ट्रैक पर टूट कर गिरी चट्टान। ट्रैक बहाल करने की कोशिश में लगे हैं कर्मचारी।

              रेलवे ट्रैक पर टूट कर गिरी चट्टान। ट्रैक बहाल करने की कोशिश में लगे हैं कर्मचारी।

              नाइट एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट

              लैंडस्लाइड होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाली किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही इस मार्ग पर दौड़ने वाली विशाखापट्टनम-कोरापुट पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। जबकि 10 जुलाई की शाम किरंदुल से विशाखापट्टनम के लिए निकली नाइट एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया।

              मार्ग बहाल करने दिनभर का वक्त लगेगा।

              मार्ग बहाल करने दिनभर का वक्त लगेगा।

              NMDC और रेलवे को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

              यह ट्रेन कोरापुट, दामाजोड़ी, रायगड़ा, विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंची है। जिसमें काफी लंबा वक्त लगा। इसके अलावा किरंदुल-बचेली NMDC से लौह अयस्क लेकर जाने वाली मालगाड़ियों की आवाजाही पर भी ब्रेक लगा दिया गया है। इससे रेलवे और NMDC को करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ेगा। अफसरों का कहना है कि, पटरियों से चट्टान हटाने आज दिनभर का समय लग जाएगा। अगर बारिश हुई तो और देर हो सकती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : न्याय को सरल बनाने सर्वाेच्च न्यायालय की पहल पर चलाया जा रहा समाधान समारोह 2026

                              सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामलों का होगा सरल समाधानरायपुर...

                              रायपुर : एक्सपायरी सामग्री जब्त, 1.08 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में...

                              Related Articles

                              Popular Categories