मंत्री के बंगले पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने की आत्महत्या: रायपुर में सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली; 25 दिन की छुट्टी से लौटा था…

            RAIPUR: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही रायपुर SSP संतोष सिंह भी देर रात मौके पर पहुंच गए। घटना शनिवार की देर रात सवा 2 बजे की है।

            पुलिस के मुताबिक, प्रथम वाहिनी के कॉन्स्टेबल रोहित सलामे की ड्यूटी कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले पर लगी थी। ये बंगला स्टेशन रोड के पास स्थित है। वहां के गार्ड रूम में रोहित ने अपनी केलिबर सर्विस राइफल को चेहरे के नीचे ठुड्डी में लगाया और गोली मार ली।

            रायपुर SSP संतोष सिंह भी देर रात मौके पर पहुंच गए।

            रायपुर SSP संतोष सिंह भी देर रात मौके पर पहुंच गए।

            घटनास्थल पर पहुंचे SSP संतोष सिंह

            देर रात इस घटना की सूचना मिलते ही रायपुर SSP संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा और गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शुरुआती जांच पड़ताल कर आरक्षक की लाश को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया है।

            आत्महत्या की वजह साफ नही

            पुलिस जवान की आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस, मृतक के परिवार वालों और परिचितों से पूछताछ करेगी। जिसके बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

            25 दिन की छुट्टी से लौटा था जवान

            इस घटना से ठीक पहले आरक्षक रोहित अपनी ड्यूटी खत्म कर रेस्ट करने गार्ड रूम आया था। उसने रात को 2 बजे ब्रश भी किया और इसके बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि रोहित ने एक हफ्ते पहले 25 दिन के अवकाश से लौटकर ड्यूटी जॉइन किया था।


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          Related Articles

                          Popular Categories