Wednesday, February 18, 2026

              Stock Market Today: मेटल और बैंकिंग शेयर्स में खरीदारी रही, सेंसेक्स 283 अंक बढ़कर 83,734 पर बंद, निफ्टी भी 94 अंक चढ़ा

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 18 फरवरी को बढ़त रही। सेंसेक्स 283 अंक की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 94 अंक की बढ़त है, ये 25,819 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयरों में बढ़त रही। वहीं निफ्टी-50 के 31 शेयरों में बढ़त रही। आज मेटल, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं IT शेयर्स में गिरावट रही।

              जापान के निक्केई में बढ़त

              • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.02% चढ़कर 57,143 पर बंद हुआ।
              • दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज बंद हैं।

              अमेरिकी बाजार में 17 फरवरी को मिला-जुला कारोबार

              • डाउ जोन्स 32 अंक (00.7%) की बढ़कर 49,533 पर बंद हुआ।
              • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.14% बढ़कर 22,578 पर बंद हुआ।
              • S&P 500 इंडेक्स 3 अंक (01.0%) बढ़कर 6,843 पर बंद हुआ।

              विदेशी निवेशकों ने 999 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

              • विदेशी निवेशकों (FII) ने 17 फरवरी को 999 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 375 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
              • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,350 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,630 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
              • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

              कल बाजार में रही थी बढ़त

              इससे पहले कल यानी 17 फरवरी को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 83,450 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में करीब 42 अंक की तेजी रही, ये 25,725 पर बंद हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर : खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़

                              चांपा के गुप्त गोदाम पर छापा, वन विभाग की...

                              रायपुर : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों के हितों से जुड़ी भू-अभिलेख पुस्तकों का किया विमोचन

                              छत्तीसगढ़ के अद्यतन सर्कुलरों संग ‘भू-अभिलेख नियमावली’ का विमोचनरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक

                              सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना व मध्यान्ह...

                              Related Articles

                              Popular Categories