मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के 45 शेयरों में बिकवाली रही। आज मेटल, IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।
अमेरिका में AI के डर से बिकवाली, भारतीय बाजार पर भी असर
- अमेरिका में AI से जुड़ी चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग डर रहे हैं कि नए AI टूल्स पारंपरिक IT सर्विसेज के बिजनेस को प्रभावित कर सकती हैं। इस वजह से अमेरिका में AI स्टॉक्स में बिकवाली दिखी।
- अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारत के IT सेक्टर पर भी है, क्योंकि ये कंपनियां US क्लाइंट्स से सबसे ज्यादा कमाती हैं। आईटी शेयरों के गिरने से पूरा बाजार दबाव में हे।
अमेरिकी बाजार में 2% तक गिरावट रही
- डाउ जोन्स 669 अंक (1.34%) की गिरावट के साथ 49,451 पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.03% टूटकर 22,597 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 108 अंक (1.57%) फिसलकर 6,832 पर आ गया।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.28% गिरकर 5,507 पर बंद।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 1.21% गिरकर 56,941 पर बंद।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.72% गिरकर 26,567 पर बंद।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.26% नीचे 4,082 पर बंद।
विदेशी निवेशकों ने 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 12 फरवरी को 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 277 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 6,022 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने भी 4,222 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद हुआ था
शेयर बाजार में कल यानी 12 फरवरी को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ।
आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही।

(Bureau Chief, Korba)




