Sunday, March 1, 2026

              Stock Market Today: सेंसेक्स 277 अंक गिरकर 84,673 पर बंद, निफ्टी में भी 103 अंक की गिरावट रही, फाइनेंस और IT शेयर्स में बिकवाली रही

              मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 18 नवंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 277 अंक की गिरावट के साथ 84,673 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 103 अंक की गिरावट रही, ये 25,910 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में बढ़त रही। आज फाइनेंस, IT और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर 2.21% और इंफोसिस का शेयर 1.33% गिरकर बंद हुआ।

              फिजिक्सवाला का शेयर 33% ऊपर लिस्ट

              एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला का शेयर आज NSE पर 33% प्रीमियम के साथ ₹145 पर लिस्ट हुआ है। कंपनी का IPO प्राइस ₹109 था। बाजार बंद होने तक कंपनी का शेयर 156 रुपए पर क्लोज हुआ। यानी निवेशकों को एक दिन में शेयर पर 43% का प्रॉफिट मिला।

              ग्लोबल बाजारों में गिरावट

              • एशियाई बाजार: जापान का निक्केई 3.22% नीचे 48,702 पर, कोरिया का कोस्पी 3.32% नीचे 3,953 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.72% नीचे 25,930 पर बंद हुआ।
              • अमेरिकी बाजार: 17 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.18% गिरकर 46,590 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.84% और S&P 500 0.92% गिरकर बंद हुआ।

              विदेशी vs घरेलू निवेशक 17 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹771 करोड़ और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹1,200 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹13,210 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹42,817 करोड़ के शेयर खरीदे।

              19 नवंबर से ओपन होगा एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO

              एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO 19 नवंबर को खुलेगा और 21 नवंबर को बंद होगा। यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹500 करोड़ का है, जिसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू ₹180 करोड़ का है। साथ ही, 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹320 करोड़ का होगा। प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर रखा गया है।

              कल बाजार में रही थी तेजी

              इससे पहले कल यानी 18 नवंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 388 अंक की तेजी के साथ 84,950 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 103 अंक की बढ़त रही, ये 26,013 के स्तर पर बंद हुआ।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories