Stock Market Today: सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 85,138 पर बंद, निफ्टी 143 अंक लुढ़का; मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बिकवाली

              मुंबई: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार 2 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 503 अंक गिरकर 85,138 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 143 अंक की गिरावट रही, ये 26,032 पर बंद हुआ है।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट रही। एशियन पेंट्स, मारूति के शेयर 3% तक चढ़कर बंद हुए। HDFC बैंक, ICICI बैंक और इंडिगो में 2% तक गिरावट रही।

              NSE के फार्मा इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली, वहीं मीडिया, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बिकवाली रही।

              एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

              • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.90% ऊपर 3,994 पर, जापान का निक्केई 0.03% ऊपर 49,303 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.24% ऊपर 26,095 पर बंद हुआ है।
              • अमेरिकी बाजार: 1 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.90% गिरकर 47,289 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में भी 0.38% और S&P 500 में 0.53% की गिरावट रही।

              घरेलू निवेशकों ने 1 दिसंबर को 2,559 करोड़ के शेयर खरीदे

              • 1 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,171.31 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹2,558.93 करोड़ की खरीदारी की।
              • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

              कल ऑलटाइम बनाकर गिरा था बाजार

              हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 1 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 65 अंक गिरकर 85,642 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 27 अंक की गिरावट रही, ये 26,176 पर बंद हुआ।

              इससे पहले शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 86,159 और निफ्टी ने 26,325 का ऑलटाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट रही। आज FMCG, फार्मा और फाइनेंस शेयर्स में गिरावट रही। वहीं ऑटो और IT शेयर्स में बढ़त रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : सरगुजा संभागायुक्त ने जशपुर कलेक्टोरेट का किया औचक निरीक्षण

                              ’ई-ऑफिस, राजस्व प्रकरणों और डिजिटल सेवाओं की समीक्षा, लंबित...

                              रायपुर : दो नदियां पार कर ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर

                              जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं, 3 दिन में बिजली...

                              रायपुर : एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

                              विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को...

                              Related Articles

                              Popular Categories