सूरजपुर: जनदर्शन में प्राप्त हुए 86 आवेदन… अधिकारियों को त्वरीत निराकरण करने के दिए  निर्देश – कलेक्टर 

        सूरजपुर: कलेक्टर जनदर्शन में अपनी मांग और शिकायत लेकर जिले भर से लोग आए। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को त्वरीत निराकरण करने के निर्देश  दिए। आवेदन में पैतृक सम्पत्ती में दावेदारी के लिए, राजस्व रिकार्ड में नाम जुडवाने, वन अधिकार पटट्ा दिलाने, राषन कार्ड बनवाने जैसी मांग थी। आए हुये आवेदको की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मजदूरी राशि  न मिलने, पट्टा निरस्त, नाली बनाने तथा तेजपुर के नदी के पास जल निकासी बनवाने जैसी मांगे थी। जनदर्शन में रामस्वयंबर, मोतीलाल, मुस्तफा हुसैन, रामदास, राजेष्वर आदि ने कलेक्टर को आवेदन दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक, एसडीएम श्री नन्दजी पाण्डेय एवं विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories