सूरजपुर: आरबीसी 6-4 के तहत 92 लाख की सहायता राशि मंजूर…

              सूरजपुर: न्यायालय अपर कलेक्टर राजस्व शाखा द्वारा आरबीसी (राजस्व पुस्तक परिपत्र) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा व दुर्घटना से पीड़ित 23 परिवारों को 92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई। इस पर प्रकाश डालते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि प्राकृतिक प्रकोपों से हुई फसल क्षति, मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि एवं अन्य क्षतियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसी के तहत जिले के पांच तहसील सूरजपुर, लाटोरी, रामानुजनगर, प्रेमनगर, व प्रतापपुर के 23 मृतकों के निकटतम वारिसानों को 92 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इन 23 व्यक्तियों की मृत्यु का मुख्य कारण सर्पदंश व पानी में डूबना था।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : मिशन वात्सल्य के तहत व्यापक बाल संरक्षण जागरूकता अभियान

                              पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...

                              रायपुर : बालिकाओं के सपनों को मिला नया संबल

                              वीबी-जी राम-जी योजना से मुंगेली के 90 विद्यालयों में...

                              Related Articles

                              Popular Categories