Tuesday, February 17, 2026

              सूरजपुर: जिला अदालत में रिक्त भृत्य पद हेतु इंटरव्यू के सिलसिला 23 से…

              सूरजपुर:  जिला अदालत में भृत्य के लिए होने वाली नियुक्ति हेतु 23 जुलाई से साक्षात्कार का सिलसिला शुरू होगा, जो 30 जुलाई तक चलेगा। जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर में चतुर्थ श्रेणी भृत्य के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए थे। आवेदन की जांच पड़ताल के बाद अब नियुक्ति हेतु प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चयन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि आवेदकों के चयन हेतु साक्षात्कार का सिलसिला 23 जुलाई से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगा। अधिक जानकारी व प्रवेश पत्र हेतु वेबसाइट  districts.ecourts.gov.in/surajpur से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories