सूरजपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 कस्टम मिलिंग एवं चावल जमा की समीक्षा बैठक सम्पन्न….

            सूरजपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 कस्टम मिलिंग एवं चावल जमा की स्थिति की समीक्षा बैठक विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गयी। जिले में चावल जमा का औसत, राज्य के औसत से कम है।  जिले में 117080 मिट्रिक टन चावल जमा किया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम में जमा हेतु चावल 23919 मिट्रिक टन तथा एफ.सी.आई. गोदाम में 30286 मिट्रिक टन शेष है। जिसे बढ़ाने के निर्देष दिऐ। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम, एफ.सी.आइ गोदाम को मिलकर प्रतिदिन 30 लॉट के औसत से चावल जमा कराने के निर्देश दिए।

            जिले में उपलब्ध गोदाम में खाली जगह की जानकारी नागरिक आपूर्ति निगम एवं वेयरहाउसिंग द्वारा दी गयी। उनके अनुसार नागरिक आपूर्ति निगम के चावल जमा करने हेतु 16000 मिट्रिक टन जगह उपलब्ध है। मिलर्स से चावल जमा करने में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें तत्काल जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शासन द्वारा दिये गये समय सीमा में शेष सीएमआर जमा कराने के सक्त निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सुश्री लीना कोसम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, विजय किरण खाद्य अधिकारी, श्रीमती प्रिती भरद्वाज जिला विपणन अधिकारी, दिनेष ओझा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, संदीप भगत सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक सर्व जिला उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

                          वित्त मंत्री चौधरी ने रायगढ़ में नवनिर्मित गौ चिकित्सालय...

                          रायपुर : बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना

                          ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला...

                          Related Articles

                          Popular Categories