सूरजपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिर्हसल…

              सूरजपुर: जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु सांस्कृतिक दलों एवं मार्चपास्ट का आज अंतिम रिर्हसल किया गया। जिसमें जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। इस रिर्हसल में जिला पुलिस बल, नगर सैनिकों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा आकर्षक   सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। रिहर्सल कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आई. कल्याण एलेसेला, संयुक्त कलेक्टर सुश्री डॉ. प्रियंका वर्मा, एसडीएम श्री रवि सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories