Friday, February 13, 2026

              छत्तीसगढ़ में साय सरकार का शपथग्रहण 13 दिसंबर को… 2 डिप्टी CM के साथ 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल संभव; पीएम मोदी, शाह शामिल हो सकते हैं; संभावित मंत्रियों की सूची वायरल.. देखें लिस्ट

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय, दो डिप्टी सीएम समेत 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

              रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 13 दिसंबर को कार्यक्रम होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्‌डा सहित कई राज्यों के सीएम और अन्य नेता शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।

              OBC और आदिवासी वर्ग से 5-5 हो सकते हैं मंत्री
              सूत्रों के मुताबिक, सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है। सामान्य वर्ग से 4, OBC और आदिवासी वर्ग से 5-5 नाम मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। आदिवासी वर्ग से मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब 4 नाम ही बचे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम के लिए भी OBC वर्ग से अरुण साव और सामान्य से विजय शर्मा का नाम चर्चा में है।

              इस बार मंत्रिमंडल में सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग का दबदबा रहेगा। सरगुजा संभाग से 3, बिलासपुर संभाग से 3-4, रायपुर संभाग से 2-3, बस्तर से 3 और दुर्ग संभाग से 2 नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

              सोशल मीडिया पर विभागों के बंटवारे तक पर चर्चा
              सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद सोशल मीडिया पर मंत्रिमंडल तय होने से लेकर मंत्रियों के विभागों के बंटवारे तक को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर एक ही डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात है। वहीं, ये भी चर्चा है कि राजेश मूणत को फिर से लोक निर्माण मंत्री बनाया जा सकता है। सांसद रेणुका सिंह विधायक नहीं चुनी गई हैं, लेकिन उन्हें नगरीय प्रशासन मंत्रालय दिया जा सकता है।

              साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ ग्रहण होगा

              छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा। बीजेपी के नेताओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार शाम को बीजेपी प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, विधायक ओपी चौधरी, विधायक सुशांत शुक्ला समेत कई नेता साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुगम यातायात और फास्ट ट्रैफिक के लिए बीते दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644.18 करोड़ स्वीकृत

                              ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की सड़कें शामिलरायगढ़-लोइंग-महापल्ली मार्ग...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ की 4 सेंट्रल जेलों को मिला आईएसओ गुणवत्ता प्रमाणन

                              राज्य में जेलों की व्यवस्था व गुणवत्ता सुधार का...

                              Related Articles

                              Popular Categories