बुजुर्ग को एक किमी तक घसीटते गई कार… सड़क पार करते समय चपेट में लिया, मौके पर तोड़ा दम; आरोपी चालक फरार

            BILASPUR: बिलासपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शादी में शामिल होने आया था, तभी देर रात सड़क पार करते समय एक कार उसे टक्कर मारकर करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटकर ले गई, जिससे मौके पर बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

            जानकारी के अनुसार तोरवा के लालखदान के संत नगर में बेकरी संचालक सुनील प्रजापति की भांजी रिया की सोमवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रायपुर के आरंग क्षेत्र के राटाकाट से सुनील का मामा मगनलाल प्रजापति (60) भी आया था। रात में बारात आने के बाद डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे। वहीं, खाना खाने के बाद मगन लाल सोने के लिए जा रहा था। तभी मेन रोड पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिसके बाद कार उसे घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर दूर ले गई। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

            हादसे के बाद एंबुलेस से शव को भेजा गया अस्पताल।

            हादसे के बाद एंबुलेस से शव को भेजा गया अस्पताल।

            मेहमानों ने कार चालक का किया पीछा
            इस हादसे के समय वहां कुछ मेहमान भी थे, जिन्होंने तेज रफ्तार कार को ठोकर मारकर घसीटते हुए लेकर जाते देखा। उन्होंने बाइक से कार का पीछा भी किया। इस चक्कर में कार चालक और तेजी से भागने लगा। हालांकि, कार का कुछ पता नहीं चल सका है। लेकिन, मगनलाल की लाश घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर खून से लथपथ मिली।

            केस दर्ज कर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
            घटना के बाद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मगनलाल के शव को अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर आरंग के लिए निकल गए। वहीं, पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर कार और चालक की तलाश कर रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories