कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत…. सत्संग से वापस लौट रहा था, तभी हुआ हादसा; आरोपी ड्राइवर फरार

            बालोद: जिले में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। वो कहीं से सत्संग सुनकर लौट रहा ता। तभी रास्ते में उसे कार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा सनौद थाना क्षेत्र में हुआ है।

            जानकारी के मुताबिक, कोशागोंदी निवासी रेवाराम साहू(78) सोमवार को सत्संग सुनने के लिए गया हुआ था। इसके बाद वह दोपहर को लौट रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

            साइकिल पूरी तरह से टूट चुकी है।

            साइकिल पूरी तरह से टूट चुकी है।

            बताया जा रहा है कि बुजुर्ग साइकिल में सवार था। वो अभी ग्राम पिक्रीपार के पास पहुंचा था। तभी सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग उछलकर रोड किनारे चला गया और उसकी मौके पर ही जान चले गई।

            वहीं हादसे के बाद कार सवार ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। मगर आरोपी ड्राइवर फरार हो गया था। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories