मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं…

        रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। बैसाखी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि सिख समुदाय नए साल और नई फसल के आने की खुशी में उत्साह और उमंग के साथ बैसाखी का त्यौहार मनाता है। मान्यता है कि बैसाखी या मेष संक्रांति के दिन हजारों साल पहले देवी गंगा धरती पर उतरी थीं, इसलिए हिंदुओं में इस दिन गंगा नदी में स्नान का भी बहुत महत्व है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि बैसाखी का त्यौहार सबके जीवन में खुशियों और उत्साह के नए रंग भर दे।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 87वीं बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

                ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और बहुमंजिला भवनों के...

                Related Articles

                Popular Categories