मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को 14 अप्रैल को उनकी जयंती पर नमन किया है। श्री बघेल ने डॉ. अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान तैयार करने में केन्द्रीय भूमिका निभाई। संविधान रचना के लिए बनाई गई प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कमजोर वर्गों, दलितों, मजदूरों और महिलाओं के उत्थान के लिए संविधान में अनेक प्रावधान किए। बाबा साहब ने छुआछूत का मुखरता से विरोध किया, जिससे समाजिक सुधार की दिशा में भारतीय समाज आगे बढ़ सका। देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​धमतरी जिले में खुलेगा दूसरा ‘एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय’

                              वनांचल के आदिवासी बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क हाईटेक शिक्षा​रायपुर...

                              रायपुर : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

                              शिक्षा गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के...

                              ​रायपुर : ​सेंचुरी पार कर चुका मुरूमसिल्ली बाँध पूरी तरह सुरक्षित

                              अफवाहों पर लगा विराम, मानसून से निपटने जल संसाधन...

                              Related Articles

                              Popular Categories