मुख्यमंत्री ने आजादी के महानायक मंगल पाण्डे को उनके शहादत दिवस पर किया नमन…

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक श्री मंगल पाण्डे को 08 अप्रैल उनके शहादत दिवस पर नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत वीर सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के दमन के विरूद्ध सबसे पहले आवाज उठाई। उनके साहस ने अन्य सैनिकों को भी शक्ति दी और विरोध की चिंगारी भड़क उठी। सेनानी मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों के समक्ष घुटने नहीं टेके और मातृभूमि के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनकी देशभक्ति और शहादत ने स्वाधीनता की भावना जन-जन में जगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मंगल पाण्डे जैसे महानायकों का साहस और बलिदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

                              सूडा और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों की परिचयात्मक...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल

                              दो दिव्यांग हितग्राहियों को मिली बैटरी चालित ट्राइसायकल, आवागमन...

                              रायपुर : डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

                              गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में...

                              Related Articles

                              Popular Categories