मुख्यमंत्री दल्लीराजहरा में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के 83वां स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल….

              • समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का करेंगे सम्मान

               रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शुक्रवार 09 जून को बालोद जिले के दल्लीराजहरा के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के 83वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे हल्बा समाज के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि 09 जून 1940 को अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज का स्थापना कर सर्वसम्मति से समाज का लिखित संविधान बनाया गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम स्थल में शहीद बिरसा मुण्डा के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी करेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories