नग्न अवस्था में मिली शादीशुदा युवती की लाश…. पानी लेने गई थी, फिर लौटी ही नहीं; परिजन बोले- गैंगरेप के बाद हत्या हुई है

              दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक शादीशुदा युवती की लाश मिली है। वह घर से पानी लेने के लिए गई थी। मगर वह लौटी ही नहीं। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जिसके बाद उसका शव मिला है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, 25 साल की शादीशुदा युवती रविवार शाम को गांव के कुएं में पानी लेने के लिए गई थी। मगर वहां जाने के बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक वह लौटी ही नहीं। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। फिर भी उसका कुछ नहीं पता चला।

              कुएं से 100 मीटर दूर मिला शव

              इसके बाद परिजन गांव में ही युवती की तलाश करने लगे। तब रात के वक्त ही युवती का शव कुएं से 100 मीटर दूर मिला। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अगले दिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

              परिजन बोले-गैंगरेप के बाद हत्या हुई

              उधर, परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि शादीशुदा युवती से गैंगरेप किया गया है। इसके बाद उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर में चोट के भी निशान हैं। इस मामले में एसडीओपी आशा रानी ने कहा कि पीएम करवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि आखिर युवती की मौत कैसे हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

                              कच्ची झोपड़ी से मिला ‘पूर्ण घर’ का सुरक्षित आशियानारायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

                              निगम प्रबंधन एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य करारकर्मचारियों ने...

                              रायपुर : पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण होंगे शामिलपद्मश्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories