पेड़ से टकराया ट्रक, केबिन में फंसा ड्राइवर… अनियंत्रित होने की वजह से हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला बाहर; हालत गंभीर

            मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद ट्रक चला रहा ड्राइवर गाड़ी के केबिन में फंस गया। उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है। मगर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा लोरमी थाना क्षेत्र में हुआ है।

            डोंगरियां की ओर से तेज रफ्तार ट्रक लोरमी की ओर आ रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण गाड़ी से हटा। जिसके बाद ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक सीधे जाकर पेड़ से टकरा गया। वहीं गाड़ी चला रहा ड्राइवर केबिन की स्टीयरिंग में ही फंस गया। उसने अपन स्तर पर निकलने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

            उधर, पता चलने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ड्राइवर को निकालने का प्रयास किया। उन्होंने ही जेसीबी को मौके पर बुलाया था। फिर जेसीबी और आस-पास के लोगों की मदद से गाड़ी को हटाया गया और ड्राइवर को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है।

            वहीं काफी देर तक केबिन में फंसे रहने के कारण ड्राइवर को चोटें आई हैं। इस वजह से उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर का नाम धरमजीत साहू है। वो कुकुदुर थाना क्षेत्र के ग्राम क्षीरपानी का रहने वाला है।


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories