Thursday, February 26, 2026

              कुएं में मिला युवक का शव… घर से बाजार जाने निकला था; वापस नहीं आया, 2 दिन बाद मिला शव

              जांजगीर-चांपा: जिले में एक युवक का शव कुएं में मिला है। वह 2 दिन पहले घर से बाजार जाने निकला था। इसके बाद लौटा ही नहीं। अब 2 दिन बाद उसका शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में मिला है। अकलतरा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

              कोटमिसोनार निवासी ऋषभ थवाईत (25) के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच शनिवार शाम को किसी ने कुएं में तैरती हुई लाश देखी थी। लाश को निकालने पर पता चला कि यह शव ऋषभ थवाईत का है।

              पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। जिसमें पता चला है कि युवक की मानसिक हालत पिछले 10 सालों से ठीक नहीं थी। उसने 11वीं तक पढ़ाई की थी। गांव में भी उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। शनिवार को शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। अब रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नवजीवन की ओर बढ़ते कदम : पुनर्वास नीति से बदली तकदीर, बदली तस्वीर

                              कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुनर्वास केंद्र में वितरित...

                              Related Articles

                              Popular Categories