दिनदहाड़े चाकू मारकर लड़की की हत्या… दूसरे से करने लगी थी प्यार, इसलिए युवक ने 2 बहनों पर किया हमला; जवारा विसर्जन के दौरान वारदात

              BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं उसकी छोटी बहन पर भी हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने लड़की पर इसलिए हमला किया, क्योंकि वह उसे छोड़कर किसी और से प्यार करने लगी थी। इसी बात से गुस्से में आकर जवारा विसर्जन के दौरान युवक ने वारदात को अंजाम दे दिया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस ने बताया शीतला मंदिर इंदिरा नगर में गुरुवार दोपहर तीन बजे ये वारदात हुई है। आरोपी का नाम महेश यादव है। वह शीतला तालाब के पास ही कोने पर रहता है। जिन दो बहनों पर उसने जानलेवा हमला किया उसमें 16 साल की बड़ी बहन से उसका अफेयर था।

              जेल गया था आरोपी

              महेश कुछ महीने पहले चोरी के मामले में जेल गया था और एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल चले जाने पर लड़की का अफेयर दूसरे लड़के से हो गया। जब महेश जेल से बाहर आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया तो लड़की ने मिलने से मना कर दिया। उसने बताया कि वो दूसरे लड़के से प्यार करती है और अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है।

              इसी बात की रंजिश महेश रखे हुए था। जवारा विसर्जन के दौरान उसने लड़की आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की वहां अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची तो उसने चाकू से दोनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छोटी बहन बुरी तरह घायल हो गई, वहीं बड़ी बहन के सीने में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

              घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। अचानक हुई इस वारदात से हर कोई हैरान रह गया।

              घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। अचानक हुई इस वारदात से हर कोई हैरान रह गया।

              छत पर सो गया था आरोपी
              महेश ने जिस समय हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वह काफी नशे में था। हत्या करने के बाद वो मौके से भाग गया और पास स्थित शासकीय स्कूल की छत पर चढ़कर सो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए और जैसे ही पता चला उसे चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

              मौके पर जांच करती पुलिस। आस-पास के लोगों से भी बात की गई है।

              मौके पर जांच करती पुलिस। आस-पास के लोगों से भी बात की गई है।

              छोटी बहन ने तालाब में कूद कर बचाई जान
              जब महेश यादव ने चाकू लेकर छोटी बहन को मारा तो एक वार पड़ते ही वो जान बचाकर तालाब में कूद गई। इसके बाद आरोपी ने बड़ी बहन के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। पेट और सीने में चाकू लगने से उसका अधिक खून बह गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे दुर्ग रेफर किया गया है।

              घटना के बाद से आस-पास के लोगों में नाराजगी है।

              घटना के बाद से आस-पास के लोगों में नाराजगी है।

              कुछ दिन पहले हुआ था दोनों के बीच झगड़ा
              बताया जा रहा है कि महेश ने नवरात्र के समय भी लड़की को मिलने के लिए तालाब के पास बुलाया था। वहां लड़के और लड़की के बीच काफी झगड़ा हुआ था। आसपास मौजूद लोगों ने आकर लड़की को बचाया और उनका झगड़ा शांत कराया था। इसके बाद लड़की वहां से चली गई थी।
              लड़की की मां मानसिक रूप से कमजोर, पिता मजदूर
              मरने वाली लड़की अपने घर में सबसे बड़ी थी। उससे छोटी उसकी बहन और एक भाई हैं। मां मानसिक रूप से कमजोर है। पिता मेहनत मजदूरी करके घर चलाता है। मृतिका घर पर ही रहती थी। उसकी छोटी बहन भी घर पर ही रहती है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दिव्यांग अरूण बंजारे को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड...

                              KORBA : प्री.बी.एड./बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 को

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर...

                              रायपुर : चिर्रा में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

                              ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की से किया गया लाभान्वितशिविर...

                              Related Articles

                              Popular Categories