Monday, February 16, 2026

              चाय-नाश्ते के पैसे को लेकर दुकानदार को जमकर पीटा… लकड़ी-चाकू से किया हमला, सड़क पर सिर पटक-पटकर किया लहूलुहान, सभी आरोपी फरार

              RAIPUR: रायपुर में सोमवार रात सरस्वती नगर इलाके में एक दुकानदार के साथ चाय-नाश्ते के पैसे को लेकर कुछ युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। दुकानदार के सिर को सड़क पर पटक-पटककर आरोपियों ने लहूलुहान कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में आदित्य राजपूत की आदि टी मीटिंग पॉइंट के नाम से चाय-नाश्ता कैफे है। सोमवार रात 8 बजे विकास नगर गुढियारी के रहने वाले विशू यादव, पवन साहू और निशांत साहू और अन्य युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर चाय-नाश्ता और सिगरेट लिया। जब उन्होंने दुकानदार आदित्य से पैसे के बारे में पूछा, तो उसने सब कुछ जोड़कर उन्हें रुपए बताए।

              इसके बाद इन लड़कों ने उससे ज्यादा पैसे मांगने का आरोप लगाकर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। सभी युवक खुद को विकास नगर एरिया का गुंडा बताने लगे, फिर उन्होंने पैसे मांगने वाली बात को लेकर दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। इस पर भी उनका मन नहीं भरा, तो वे दुकानदार आदित्य को सड़क पर घसीटकर लाए, फिर जमीन पर पटक-पटक कर उसका सिर फोड़ दिया।

              घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। आरोपी मारपीट कर भागते हुए दिखाई दिए थे।

              घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। आरोपी मारपीट कर भागते हुए दिखाई दिए थे।

              बाइक पर भी बैठाने की कोशिश

              आरोपियों ने आदित्य को दुकान से मारपीट कर सड़क पर ले आए, फिर उस पर लकड़ी और चाकू से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब आसपास लोगों की भीड़ बढ़ने लगी, तो आरोपी दुकानदार को बाइक पर बिठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे, फिर वो दुकानदार को जमीन पर पटक-पटककर मारने लगे। फिलहाल घायल दुकानदार का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके सिर पर 6-7 टांके लगे हैं। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

              सरस्वती नगर थाना TI श्रुति सिंह ने बताया कि चाय-नाश्ते के पैसे को लेकर मारपीट की सूचना मिलते ही पीड़ित दुकानदार का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा  कलेक्टर श्री अमित कुमार...

                              Related Articles

                              Popular Categories